/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/04/19/01-1650374757.jpg)
शिलांग। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के पश्चिमी खासी पर्वतीय जिले में अवैध कोयला खदान में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एच जी लिंगदोह ने कहा कि बृहस्पतिवार रात गोरेंग गांव में खदान में घुसे दो खनिक कैसे अंदर फंस गए, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़े : बुध देव राशि परिवर्तन : 21 अगस्त से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, इन राशियों का सोया हुआ भाग्य जागेगा
यह भी पढ़े : सीसीटीवी फुटेज में नजर आई हैरान कर देने वाली घटना, चलती ट्रेन से महिला के गिरने के बाद हुआ कुछ ऐसा
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 2014 में खनिकों की सुरक्षा व पर्यावरण के संरक्षण के लिए मेघालय में अवैज्ञानिक तरीके से कोयले के खनन और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया था। उच्चतम न्यायालय ने जुलाई 2019 में प्रतिबंध हटा लिया था। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मार्च में विधानसभा को बताया था कि राज्य में वैज्ञानिक तरीके से कोयला खनन इसी साल शुरू होने की उम्मीद है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |