/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/14/01-1610600921.jpg)
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के आसार हैं। रात का तापमान पश्चिम राजस्थान के कुछ स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ के कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
तटीय कर्नाटक के कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
तेलंगाना के कई स्थानों पर, ओडिशा,रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और विदर्भ के कुछ स्थानों पर, पूर्व मध्य प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में तापामन सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में बिहार के देहरी में सबसे कम 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों में आंधी तूफान का असर रहा। उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में मध्यम कोहरे का प्रभाव रहा।
कैनिंग में 200 मीटर, पंतनगर में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग इलाके में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय उत्तर पूर्वी कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क रहा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |