पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना से अति घना तथा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में अलग अलग स्थानों पर कोहरा छाने का अनुमान है। रात का तापमान असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। 

पंजाब के अधिकांश स्थानों पर, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों में तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर,उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मराठवाड़ा के कई स्थानों पर, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं कहीं 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में नारनौल (हरियाणा) में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हुयी। पंजाब और दिल्ली और कई स्थानों में उत्तर पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बहुत अधिक घना कोहरा छाया रहा। हरियाणा के कुछ हिस्सों में, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में मध्यम कोहरे का प्रभाव रहा। अमृतसर, पटियाला, करनाल और सफदरजंग (दिल्ली) में 25 मीटर, अम्बाला, गंगानगर और पालम (दिल्ली) में 50 मीटर, हिसार 200 मीटर, रोहतक, मेरठ, गया और हॉफ लॉन्ग में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। 

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण कोंकण, गोवा, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु,पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में तथा कोंकण, गोवा, रायलसीमा, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में में कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा।