पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान घना से अति घना कोहरा छा सकता है। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे का आसार है। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के क्षेत्रों में 19 जनवरी के आसपास उत्तर-पूर्व मानसून से बारिश होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। 

रात का तापमान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अधिकतर स्थानों पर,पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। गुजरात,पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, अंडमान निकोबार द्वीप समूह,सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कई स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम के कुछ स्थानों पर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल से अलग-अलग स्थानों पर तापामन सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। 

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद पर कुछ स्थानों पर,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, ओडिशा में अलग स्थानों पर तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में पंतनगर (उत्तराखंड) में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में ठंड की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं दिन में ठंड की स्थिति रही। पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा पूर्व मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में कोहरा छाया रहा। 

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों में त्रिपुरा और उत्तराखंड में कहीं-कहीं घने कोहरे का असर रहा। बरेली, लखनऊ, फुर्सतगंज, सुल्तानपुर, गया और रीवा में 25 मीटर, दिल्ली (रिज), अमृतसर, लुधियाना, अंबाला, पंतनगर, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, अगरतला और जैसलमेर में 50 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग), पटियाला, हिसार, भिवानी, मेरठ, गोरखपुर, सिलचर,कोमिला, बीकानेर और गंगानगर में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। बिहार में कहीं-कहीं दिन में सामान्य से कड़ाके की ठंड तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में ठंड की स्थिति हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिन में ठंड पड़ सकती है। बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में, भूमध्य रेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है, इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।