नॉर्थ-ईस्ट का मेघालय राज्य अपनी लोक-संस्कृति और पारंपरिक परिवेश के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी बहुत प्रसिद्ध है। यह एक ऐसा राज्य है जहां हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस राज्य की खूबसूरती और मनमोहक परिदृश्य के बीच में मौजूद अद्भुत जगहों पर घूमने का एक अलग ही मज़ा है। 

लेकिन मेघालय में घूमने के लिए जिस तरह कुछ जगहें फेमस हैं ठीक उसी तरह यहां मौजूद कुछ डरावनी जगहें और कहानियां आम लोगों के बीच काफी प्रचलित हैं। 

हम आपको मेघालय की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रात तो छोड़ दीजिए कई लोग डर के चलते दिन के उजाले में भी आसपास भटकने की कोशिश नहीं करते हैं। आइए जानते हैं।   

यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ एक्शन में दिखे भगवंत मान, लिया ऐसा फैसला, पंजाब के तस्करों के उड़ेंगे होश


बालपक्रम नेशनल पार्क

मेघालय में स्थित बालपक्रम नेशनल पार्क कहने को तो एक फेमस पर्यटक स्थल है, लेकिन इस पार्क की डरावनी कहानियां लगभग सभी को अचंभित कर देती हैं। जी हां, ऐसा माना जाता है कि बालपक्रम पार्क मृत आत्माओं का घर है और सूरज ढलते ही यहां से रोने-चिल्लाने, हंसने और गाने की आवाज आती रहती है।

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि कई लोग इस पार्क को 'आत्माओं की भूमि' के नाम से भी जानते हैं। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि इस घने जंगल के अंदर एक नहीं बल्कि कई रहस्यमयी स्थल मौजूद हैं। अगर पर्यटक इस जंगल में घूमने जाते हैं तो उन्हें इसके बारे में सूचना भी दी जाती है। 

कैथोलिक कब्रिस्तान

यह सच है कि भारत के अन्य राज्यों में मौजूद कई कब्रिस्तान डरावनी जगहों में शामिल है, लेकिन मेघालय की राजधानी में मौजूद यह कब्रिस्तान नॉर्थ-ईस्ट की सबसे डरावनी जगहों में से एक है।

कैथोलिक कब्रिस्तान के बारे में माना जाता है कि यह मृत आत्माओं का घर है और सूरज ढलते ही यहां से कोई भी गुज़रने की हिम्मत नहीं करता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां रात के समय अचानक से एक दीया जलने लगती है। कई बार अजीबो-गरीब आवाजे भी आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- गुवाहाटी में LGBI हवाई अड्डे की सुरक्षा "Mahindra Marksman" के पहरे में

नोहकलिकाई वॉटरफॉल 

भारत के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल में शामिल नोहकलिकाई वॉटरफॉल भी मेघालय की डरावनी जगहों में शामिल है। (आगरा की इन भुतहा जगह) 

जी हां, इसे लेकर यह कहानी है कि वॉटरफॉल के पास में एक परिवार रहता था और उस परिवार में एक बेटी भी थी। एक दिन अचानक वो लड़की घर से गायब हो गई और जब उसे खोजा गया तो वो नोहकलिकाई वॉटरफॉल में मृत अवस्था में मिली। इस घटना के बाद यहां कोई भी अकेले जाने से डरना लगा।

अन्य जगहें

बालपक्रम नेशनल पार्क, Laitumkhrah कैथोलिक कब्रिस्तान और नोहकलिकाई वॉटरफॉल के अलावा मेघालय में अन्य कई जगहें मौजूद है जिसे डरावनी जगहों में शामिल किया जाता है। जैसे-स्वीट फॉल्स और नारतियांग मोनोलिथ (पत्थर का खंभा/रहस्यमयी पिलर्स) भी मेघालय की रहस्यमयी जगहों में शामिल हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।