पूर्वोत्तर राज्य मेघालय (Meghalaya) का एक गांव अजीबोगरीब चीजों से भरा हुआ है। इस गांव में खान-पान से लेकर कपड़े, घूमने, जगहों और इंसानों के नाम तक अजीबो गरीब हैं। 

मेघालय के जिले खासी हिल्स के उनिउ-तमर एलाका गांव (Uniu-Tamar Elaka village in Khasi Hills district of Meghalaya) में लोग अपने बच्चों का नाम अंग्रेजी शब्दों में रखते हैं। इस गांव के लोगों को अंग्रेजी बहुत पसंद है। गांव में जो लोग अंग्रेजी नहीं बोल पाते वो लोग भी अपने बच्चों का नाम अंग्रेजी शब्दों में रखते हैं।

कहा जाता है कि इस गांव के लोग इसी तरह के नाम रखते हैं। इस गांव में लोगों के नाम इटली, अर्जेंटीना, स्वीडन, इंडोनेशिया, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों के नाम पर हैं। इसके अलावा प्रॉमिसलैंड, होलीलैंड और यरूशलेम नाम के लोग भी इस गांव में बसे हैं। वहीं, संडे, मंडे से लेकर प्लूटो, ज्यूपिटर ग्रहों के नाम भी लोग अपने बच्चों के रखें हैं। 

खास बात यह है कि यहां के लोग उसी अंग्रेजी शब्द को नाम रखने के लिए चुनते हैं, जो थोड़ा फेमस होता है या फिर उन्होंने किसी फिल्म में सुना होता है। इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने नाम को अंग्रेजी से अपनी भाषा में कन्वर्ट करके रखा है। बता दें कि बांगलादेश की सीमा (Bangladesh border) से जुड़ा ये गांव नाम को लेकर काफी फेमस है। इस गांव में 850 पुरुष और 916 महिलाएं रहती हैं।