उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदल रहा है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरे की धुंध रहा तो वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत भारत के कुछ राज्‍यों में अगले 2-3 दिनों में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आगामी 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।