/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/08/2-1631105535.jpg)
मेघालय से लापता दो नाबालिग लड़कियों तथा एक महिला को पुलिस ने मालड़ा गांव में तलाश निकाला। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उनको अपने साथ लेकर मेघालय चली गई। वहीं, गांव के वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह मेघालय पुलिस के लोग उसके घर से उसकी पत्नी तथा दो अन्य किशोरियों को अपने साथ लेकर चली गई। जबकि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी से इनकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार पांच गाड़ियों से मंगलवार की सुबह मेघालय पुलिस की एक टीम मालड़ा गांव पहुंची। टीम ने गांव निवासी वेद प्रकाश के घर से उसकी पत्नी तथा दो अन्य किशोरियों को बरामद किया। इसके बाद इन सभी के साथ वेदप्रकाश को अपने साथ कोर्ट ले गई। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष इन लड़कियों तथा वेदप्रकाश की पत्नी को अपने साथ लेकर चली गई। जबकि वेद प्रकाश को एक पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया। वेद प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी मेघालय राज्य की है। उसकी पत्नी के साथ ही वहीं की दो किशोरियां उसके साथ यहां आई थी।
लड़कियों के नाबालिग होने की उसे कोई जानकारी नहीं है। वहीं, कनीना कोर्ट में किशोरियों को पेश करते समय मेघालय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वेद प्रकाश के घर से बरामद दोनों किशोरियां नाबालिग हैं। मेघालय पुलिस के पास इनके परिजनों ने 31 जनवरी 2021 को दोनों किशोरियों के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। तलाश को दौरान दोनों लड़कियों को कनीना के गांव मालड़ा में वेदप्रकाश के घर से बरामद किया गया। इसके बाद कनीना कोर्ट में पेश कर उनको मेघालय ले जाने की अनुमति ली गई है।
वहीं मालड़ा निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक व्यक्ति ने 2012 में मेघालय निवासी एक महिला से करवाई थी। जिसके 3 बच्चे पहले से थे और एक लड़का यहां आने के बाद हुआ है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |