/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/14/manipur-high-court-1613297449.jpg)
पीवी संजय कुमार ने नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में मणिपुर उच्च न्यायालय का कार्यभार संभाल लिया है। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने इंफाल के राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुमार को पद की शपथ दिलाई है। इस अवसर पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी उपस्थित रहे। जानकारी के लिए बता दें कि PV कुमार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इस साल जनवरी में कुमार को मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।
सीएम बीरन सिंह ने ट्वीट कर जानकारी साझा की है कि राजभवन के दरबार हॉल में मणिपुर के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री पीवी संजय कुमार, न्यायमूर्ति श्री पीवी संजय कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और हाई कोर्ट की कमान अपने हाथ में ले ली है। बता दें कि 2008-2010 से एक न्यायाधीश के रूप में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय काम करने के बारे में बताया गया है लेकिन उन्हें 2010 में अदालत का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |