/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/03/2--1641196457.jpg)
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa) और पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (NEDA) के संयोजक ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मणिपुर में अपने दम पर सरकार बनाएगी। बता दें राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव 2022 (Manipur Elections 2022) हो वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर में राजनीतिक परिदृश्य पर एक सवाल के जवाब में यह दावा किया है। ''असम और अरुणाचल प्रदेश दोनों में दूसरी बार भाजपा सत्ता में है। इस बार मणिपुर में हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे। मुझे विश्वास है कि भाजपा इस बार मणिपुर (Manipur Elections) में उचित प्रशासन बनाएगी।"
उन्होंने त्रिपुरा (Tripura Elections 2023) में भी सरकार बनाने का दावा किया, जहां 2023 में चुनाव होंगे। सरमा ने आगे कहा कि भाजपा नागालैंड, मिजोरम और मेघालय राज्यों में विकास देखेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |