देश में कांग्रेस कुछ ही राज्यों में अपनी सरकार बना पाई है। भाजपा और मोदी लहर में कांग्रेस बहुत ही बुरे तरीकों से डूब गए हैं। अब फिर से कांग्रेस को उभर पाना मुश्किल हो गया है। इसी बीच लोकसभा सांसद और मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Elections) के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाएगी।
 

प्रद्युत बोरदोलोई (Pradyut Bordoloi) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने मणिपुर पहुंचे है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तीन दिवसीय दौरे पर मणिपुर में हैं।

Pradyut Bordoloi ने कहा कि “हम मणिपुर में पिछला विधानसभा चुनाव संकीर्ण रूप से हार गए थे। लेकिन इस बार हम सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं ''।
 

प्रद्युत बोरदोलोई मणिपुर प्रवास के दौरान राज्य के पार्टी नेताओं, MPCC पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। विशेष रूप से, मणिपुर में सभी राजनीतिक दलों ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने हाल ही में घोषणा की थी कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Election 2022) की पहली छमाही में होने की संभावना है।