
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू इन दिनों मणिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर मणिपुर में हैं। वे भाजपा उम्मीदवारों की जीत के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं इंसान के लिए काम के साथ-साथ भोजन भी आवश्यक है।
इसी क्रम में रिजिजू ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके लिए खाना परोसा गया है। खान से पहले रिजिजू होटल स्टाफ से सभी डिस के बारे में जानकारी लेते हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ' चुनाव महत्वपूर्ण हैं लेकिन भोजन आवश्यक है। जब मणिपुर में पारंपरिक मणिपुरी थाली खाते हैं - केले के पत्तों पर परोसी जाती है। साइड डिश में विभिन्न प्रकार की ऊटी, उबली हुई सब्जियां, अचार, सरसों का पेस्ट और इरोम्बा (किण्वित मछली, आलू, झींगा, मशरूम, लाल मिर्च आदि) शामिल हैं। वीडियो देखकर आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा। साथ ही आप देश के अलग-अलग राज्यों के खाने की भी विविधता से रूबरू होंगे। इसके साथ ही रिजिजू ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वे खाने लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि राज्य में एन बीरेन सिंह बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। बीजेपी राज्य में फिर से सत्ता में वापस आने के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार कर रही है। कई केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के शीर्ष नेता इन दिनों मणिपुर को अपना ठिकाना बना बैठे हैं। वहीं मुख्यमंत्री बीरेन सिंह भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गौर हो कि राज्य में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को चुनाव होने हैं। वहीं 10 मार्च को मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
After very hectic election campaign, I relished sumptuous Manipuri cuisine!#Manipur #IncredibleIndia #Food #NorthEast #ManipuriCuisine pic.twitter.com/hMqMQJfKJ3
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 13, 2022
The @BJP4India wave in Manipur!#ModiStandsWithManipur https://t.co/wBemWVfa0y pic.twitter.com/bycuwgoN13
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 13, 2022
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |