मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक बड़े पैमाने पर आग लगने की घटना सामने आई है जिसमें तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है। इसी के साथ एक नाबालिग लड़का गंभीर रूप से जलने के बाद इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना कांगपोकपी जिले के केथेलमैनबी के पास के मोलजोल गांव के जंगल में हुई थी। 


इस भीषण आग में झुलसे मृतकों की पहचान 4 वर्षीय लहिंगनिहोई तुबोई, 7 वर्षीय नीचमकिम तुबोई और 3 वर्षीय के रूप में की गई है। नाबालिग लड़के, जिसे गंभीर रूप से जलने की चोटें मिलीं, की पहचान सेमिनललाल टूबोई के रूप में की गई है। घायल लड़के को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह जख्मी चोटों के लिए इंफाल में राज मेडिसिटी में इलाज चल रहा है।


सूत्रों से जानकारी मिली है कि नाबालिग लड़के को 90% जलने की चोट मिली है। हालात ज्यादा ही गंभीर बताए जा रहे हैं। लड़के परिवारवालों ने बताया है कि यह लड़का इस समय अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस भीषण आग के बारे में जांच चल रही है।