/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/11/1-1633936214.jpg)
बिहार (Bihar) की प्रमुख राजनीतिक पार्टी जदयू (JDU) ने राज्य के बाहर अपना जनाधार बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (JDU National President Lalan Singh) ने शनिवार को कहा कि जदयू पूरे दमखम के साथ मणिपुर विधानसभा के चुनाव (Manipur Assembly Election) में भाग लेगा। उन्होंने मणिपुर के विष्णुपुर जिले में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात कही। इन दिनों जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय दौरे पर मणिपुर में है। ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उन्हें जबर्दस्त ऊर्जा दिख रही है। मणिपुर जदयू (Manipur JDU) के प्रदेश अध्यक्ष हंगकान पाओ तालीहुल ने इस मौके पर कहा कि नीतीश कुमार की छवि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें जीत दिलाएगी।
जदयू का दूसरा कार्यक्रम इंफाल में हिंदुस्तानी समाज के बीच हुआ। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समेकित संस्कृति ही भारत का असली बल है। पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान तथा मणिपुर के प्रभारी सांसद आरपी मंडल भी इस मौके पर मौजूद थे।
इधर, प्रदेश जदयू के उपाध्यक्ष व विधान पार्षद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिजली को लेकर जो चिंता जता रहे हैं, वह उनका राजनीतिक स्टंट है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि मुश्किल से कैसे निकला जाता है यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को बखूबी पता है।
संजय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि एक समय बिहार में बिजली मात्र देखने के लिए आती थी। वर्ष 2005 के पहले स्थिति यह थी कि 24 घंटे में महज एकाध घंटे के लिए बिजली आती थी। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री (Cm nitish kumar) बने तब इस दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन आया। अब बिजली 24 घंटे उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी 22 से 23 घंटे तक बिजली मिल रही है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |