/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/09/03/DAILYNEWS-1662178868.jpg)
सियासत की अपनी गणित और कैमिस्ट्री होती है। अगर दोनों का संगम होता है तो राजनीतिक दल के हाथ में सत्ता आ जाती है। बात मणिपुर की करें तो बिहार की वजह से जेडीयू, बीजेपी सरकार से अलग हो गई। लेकिन अब तो तस्वीर ऐसी है कि जेडीयू के 6 में से पांच विधायक भी पार्टी के ना रहे। इस मुद्दे पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह से सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है।आप इसी तरह अपने नेतृत्व को जद (यू.) को खत्म करने का दिवास्वप्न दिखाते रहिए। आपको कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा। आपको मेरी शुभकामनाएं।
यह भी पढ़े : Horoscope Today 3 September : आज हनुमान जी की कृपा से बनेंगे इन राशि वालों के बिगड़े काम, इनके लिए आज
ललन सिंह ने क्या कहा
2024 में देश जुमलों से मुक्त होगा
सुशील मोदी जी अपने नेतृत्व को जेडीयू की खत्म करने के सपने दिखाते रहिए जरूर कुछ मिलेगा
जेडीयू से मुक्ति का सपना ना देखें सुशील मोदी
मणिपुर में नीतीश कुमार को समर्थन वापसी का दांव पड़ा भारी, जेडीयू के पांच विधायक बीजेपी में शामिल
यह भी पढ़े : Maha Lakshmi Vrat 2022: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानिए मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त, महत्व और व्रत कथा
मणिपुर में एक बार फिर बीजेपी का नैतिक आचरण सबके सामने है। आपको तो याद होगा 2015 में प्रधानमंत्री जी ने 42 सभायें की, तब जाकर 53 सीट ही जीत पाए थे। 2024 में देश जुमलेबाजों से मुक्त होगा.....इंतजार कीजिए।
.@SushilModi जी,
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) September 3, 2022
आप इसी तरह अपने नेतृत्व को जद (यू.) को खत्म करने का दिवास्वप्न दिखाते रहिए। आपको कुछ न कुछ जरूर मिल जाएगा। आपको मेरी शुभकामनाएं। pic.twitter.com/1yVYa8NotF
बता दें कि इस विषय पर कांग्रेस ने कहा कि जो विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं वो विधिसम्मत नहीं है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वो लोग हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। सरकार बनाने और बचाए रखने का खेल चल रहा है जो लोकतंत्र के घातक है। हमें बीजेपी के षड़यंत्रों को नाराम करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |