पांचवें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक देश की जनसंख्या में स्थिरता आ रही है। इसका प्रमुख कारण देश के सभी प्रमुख राज्यों में कुल प्रजनन दर में गिरावट है।

सर्वेक्षण में 17 राज्यों के आंकड़ों का आकलन किया गया, जिसमें बिहार, मणिपुर और मेघालय को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में कुल प्रजनन दर 2.1 या इससे कम है। 2019-20 के दौरान किए गए इस सर्वेक्षण को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को जारी किया।

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक सभी 17 राज्यों में परिवार नियोजन के लिए लोगों ने अत्याधुनिक तकनीक को अपनाया। विकसित माने जाने वाले केरल में पांच साल से कम उम्र के बच्चों का प्रतिशत बढ़कर 23 हो गया है। पिछले सर्वेक्षण में यह 19 प्रतिशत था।