/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/18/a-1605674977.jpg)
कोरोना वायरस के मामले देश और दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में दैनिक मामलों में थोड़ी सी गिरावट आई है। शुक्रवार को गुरुवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जहां 44,489 नए मामले सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को 43,082 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 492 लोगों की मौत हो गई है।
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है। वहीं दूसरी ओर दुनिया की बात करें तो संक्रमितों की संख्या 61,377,648 पर पहुंच गई है। वायरस के कारण 1,438,984 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 42,451,357 मरीज वायरस को मात देकर घर लौट चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए मणिपुर में शाम छह बजे से सुबह चार बजे तक रात में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह आदेश 31 दिसंबर 2020 तक या अगले आदेश तक तक लागू रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाओं, माल ट्रकों और ड्यूटी पर अधिकारियों को छूट दी गई है। वहीं सामाजिक और प्रथागत समारोहों में उपस्थित लोगों की संख्या 20 कर दी गई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |