/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/27/01-1619531507.jpg)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। वहीं 7 राज्यों में सात राज्यों में मरीजों की तादाद 50 हजार से एक लाख और 17 राज्यों में 50 हजार से कम है।
उन्होंने कहा कि देश में 22 राज्य ऐसे हैं, जहां संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है। जबकि 9 राज्यों में संक्रमण दर 5 से 15 प्रतिशत के बीच और पांच राज्यों में 5प्रतिशत से कम है।
उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |