/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/01/manipur-cm-1641015994.jpg)
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (Chief Minister N. Biren Singh) ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी है।
अपने फेसबुक पोस्ट में बीरेने सिंह ने लिखा, 'सभी को नव वर्ष की बहुत बहुत शुभकामनाएं। मणिपुर को शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक बनाने और राज्य में शांति, स्थिरता और प्रगति के मामले में बड़े पैमाने पर परिवर्तन लाने में आपके निरंतर सहयोग के लिए मैं मणिपुर के लोगों का आभारी हूं।'
बता दें कि बीरेन सिंह ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो संदेश भी शेयर किया है। गौर हो कि इस साल फरवरी-मार्च तक मणिपुर में विधानसभा चुनाव (Assembly election) होनी है। वर्तमान में बीजेपी सत्ता में है और एन. बीरेन सिंह मुख्यमंत्री हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |