इंफाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मणिपुर इकाई की अध्यक्ष ए शारदा ने भाजपा शासन के दौरान राज्य को पांच वर्षों में अंधकार की ओर धकेलने वाले कांग्रेस के बयान के संदर्भ में कहा कि पार्टी प्रदेश को अंधकार से रोशनी की ओर लायी है तथा सरकार और लोगों के बीच पुल का निर्माण किया है, जहां जनता सीधे तौर पर मुख्यमंत्री से आग्रह कर सकती है। 

अरुणाचल को पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे PM Modi

शारदा ने यहां चुनाव बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न कल्याण योजनाओं से प्रशासन को जनता के द्वार पर ला दिया है। वर्ष 2017 में भाजपा सरकार के बनने से पहले किसी भी सरकार ने किसी भी प्रकार की कल्याण योजनाओं की शुरूआत नहीं की थी। जनता ने भाजपा और कांग्रेस शासन के बीच अंतर देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने 'गांव की ओर चलो' अभियान की शुरूआत की जिससे सरकारी कार्यलयों में पहुंचने में असमर्थ लोग अपने द्वार पर सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। 

यहां बांस में पकाई जाती है मछली, खाने में मिलेगा सबसे अलग और यूनिक टेस्ट, ये है तरीका

लोगों को कार्यलयों में पहुंचने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते थे, जिसके कारण इस योजना की शुरूआत की गयी। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में कांग्रेस ने एक पत्रिका जारी कर भाजपा के पांच वर्ष के शासन को अंधकार का काल बताते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा विजन डॉक्यूमेंट 2017 पूरा नहीं हुआ है। पत्रिका में कहा गया है कि भाजपा ने आश्वासन दिया था कि सत्ता में आने के उपरांत हर घर को नौकरी दी जाएगी, हर घर को पाइप से स्वच्छ जल मिलेगा, हर जिले को चार लेन सड़क से जोड़ा जाएगा, स्नातक तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी लेकिन इनमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ है।