/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/29/-=1-1640774136.jpg)
मणिपुर में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) से पहले नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को बड़ा झटका देते हुए NPP के लेतपाओ हाओकिप (Letpao Haokip) भारत जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बता दें हाओकिप मणिपुर के खेल मंत्री थे।
मणिपुर और मेघालय में NPP के भाजपा की सहयोगी होने के बावजूद वह नई दिल्ली में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। हाओकिप का NPP छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का अंतिम निर्णय मेघालय के मुख्यमंत्री और NPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनराड संगमा (CM Conrad Sangma) के मणिपुर दौरे के एक दिन बाद आया।
हाओकिप (Letpao Haokip) के पार्टी छोड़ने के साथ, मणिपुर में NPP के विधायकों की संख्या घटकर तीन हो गई। हाओकिप के अलावा, डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह भाजपा के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार में एकमात्र NPP मंत्री हैं। मणिपुर विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |