/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/10/Untitled-1641795092.png)
मणिपुर में विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly election) से पहले कांग्रेस (Congress) को झटका लगा है। विधायक चाल्टनलियन अमो सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद अमो भगवा पार्टी में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की मौजूदगी मेंभाजपा मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी (A. Sharda Devi) ने इंफाल में एक कार्यक्रम में 67 वर्षीय आदिवासी नेता अमो (Chaltonlien Amo) का भगवा पार्टी में स्वागत किया।
जानकारी दें दें कि वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक केंद्रीय नेता हैं, जो मणिपुर में विधानसभा चुनाव मामलों की देखरेख करते हैं। यह भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
उन्होंने कहा, '' मैं चल्टनलियन एमो टिपाईमुख (Chaltonlien Amo) का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास और राज्य में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह द्वारा किए जा रहे महान कार्यों के कारण भाजपा मणिपुर में मजबूती से आगे बढ़ रही है ।''
इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम (Govindas Konthoujam) समेत कई कांग्रेसी नेता और कुछ विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |