मणिपुर के फिल्मी पर्दे वाली फिल्म में एक बम विस्फोट में दोनों पैर गंवाने वाले चित्रकार कोंथौजम मैकेल मेइतेई के जीवन इतिहास पर आधारित मणिपुरी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "Beyond Blast" को फिल्मशोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (FIFF) 2021 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार मिला।

यह भी पढ़ें- स्वर्ग सा है अरुणाचल प्रदेश, प्राकृति के एक से बढ़कर एक तोहफों से भरपूर है ये, बनाए घूमने का प्लान


 TANTHA नाम के  यूट्यूब से लिया गया है।


ध्यान दें कि यह अवॉर्ड फंक्शन 27 फरवरी को केरल में होगा। 52 मिनट और 10 सेकंड की लंबी फिल्म का निर्देशन सैखोम रतन उर्फ बुंगोबी ने किया था और Konjenbam Shusila Leima द्वारा निर्मित किया गया था।



यह भी पढ़ें- Sumi Hoho Trophy के समापन में भाग लेंगे बाइचुंग भूटिया, रेनेडी सिंह


हाल ही में, "बियॉन्ड ब्लास्ट" को पोर्ट ब्लेयर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2021 में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर फिल्म का खिताब भी मिला है।

जानकारी  दे दें कि इससे पहले मणिपुरी फिल्म 'आई राइज' का अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चयन की गई थी।boxer Laishram Sarita Devi, I RISE पर मणिपुर की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को प्रतिष्ठित 16वें अंतर्राष्ट्रीय लघु और स्वतंत्र फिल्म महोत्सव, ढाका 2022 में चुना गया है। 52 मिनट की लंबी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन और छायांकन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता बोरुन थोकचोम ने किया था।


16 वां अंतर्राष्ट्रीय लघु और स्वतंत्र फिल्म महोत्सव, ढाका 2022 25 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस पूरे उपमहाद्वीप में लघु फिल्मों के पहले अंतर्राष्ट्रीय उत्सव के रूप में दिसंबर 1988 में इस महोत्सव की शुरुआत की गई थी। अब, यह महोत्सव दुनिया भर में बनी नवीनतम लघु और स्वतंत्र फिल्मों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शोकेस बन गया है।