रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Corona वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। रक्षा मंत्री ने ट्विटर के जरिए बताया, मैं आज कोरोना पॉजिटिव निकला हूं। होम क्वारंटाइन में हूं। हाल ही में मेरे संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी जांच करा लें।

राजधानी दिल्ली में बेहद तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। रविवार को 24 घंटों के भीतर संक्रमण के 22,751 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 60,733 हो गए हैं। करीब साढ़े 7 महीने में यह सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में  1,79,723 केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 44,388 केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 146 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751, तमिलनाडु में 12,895 में, कर्नाटक में 12 हजार केस सामने आए हैं।