/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/24/01-1606209455.jpg)
जरात के कच्छ में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली में किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। सत्ता में रहते जिन लोगों ने कृषि क्षेत्र में सुधार का काम नहीं किया आज भी किसानों को गुमराह कर अपना राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि विपक्ष किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है लेकिन देश के जागरूक किसान उनको इसका जवाब देंगे। गुजरात में कृषि व पशुपालन की आधुनिक तकनीक से समृद्धि है किसानों का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि पशुपालन का भारत की जीडीपी में 25 फ़ीसदी योगदान है जो अनाज में दाल के योगदान से भी अधिक है।
गुजरात का किसान अगर मुक्त बाजार का फायदा उठा रहा है तो देश के अन्य राज्यों के किसानों को भी यह व्यवस्था मिलनी चाहिए। मोदी ने यहां आयोजित एक समारोह में लोगों से पूछा कि डेयरी में दूध देने वाले पशुपालकों से जब कांट्रेक्ट किया जाता है तो क्या उनके पशु या गाय भैंस को कोई ले गया है या किसी किसान की जमीन पर किसी ने कब्जा किया है।
मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को किसानों को गुमराह कर अपने राजनीति आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |