/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/26/faug-game-1611648895.jpg)
लंबे इंतजार के बाद नया FAU-G मोबाइल गेम लॉन्च हो गया है। एनकोर गेम्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस गेम के ब्रैंड एंबेसडर अक्षय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है। पहले इस गेम को अक्टूबर में लॉन्च होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था।
आज सुबह अभिनेता अक्षय कुमार ने FAU-G गेम लॉन्च की जानकारी दी। अपने ट्विटर हैंडल से अक्षय कुमार ने लिखा है कि फौजी गेम का मतलब दुश्मनों का सामना करो और अपने देश के लिए लड़ो। गेम तैयार करने वाली कंपनी एनकोर गेम्स ने भी एक ट्वीट करके गेम का वीडियो जारी किया है। साथ ही गेम डाउनलोड करने का लिंक शेयर किया है।
ऐसे करें डाउनलोड
अगर आप FAU-G गेम डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए यूआरएल को ओपन करे-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ncoregames.faug
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |