/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/09/bihar1-1612866857.jpg)
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। शाहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्री बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिया गया है।
भाजपा विधायक नितिन नवीन को पथनिर्माण मंत्री बनाया गया है। बता दें कि आज लंबे समय के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ।
आज बीजेपी कोटे से 9 और जेडीयू कोटे से 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 31 मंत्री हो गए हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |