किसान आंदोलन के दौरान PM मोदी के खिलाफ ट्वीट करना एक्टर सुशांत समेत 250 लोगों को भारी पड़ गया है क्योंकि उनके Twitter अकाउंट सस्‍पेंड कर दिए गए हैं। आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को 250 ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड करने का निर्देश दिया है। उसके बाद इन सभी अकाउंट को तुरंत प्रभाव से सस्‍पेंड किया गया। #ModiPlanningFarmerGenocide हैशटैग पर ट्वीट किए जा रहे थे।

ये हैशटैग शनिवार से ट्विटर पर लीड कर रहा था। इसमें से कई ट्वीट/ट्विटर अकाउंट विदेश से चल रहे थे। सस्‍पेंड होने वाले कई अकाउंट/ट्वीट किसान यूनियन और किसान नेताओं से संबंधित भी हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर IT मंत्रालय ने ट्विटर को निर्देश दिया।

कारवां मैगजीन और एक्टर सुशांत सिंह के ट्विटर हैंडल को होल्ड किया गया। कारवां मैगजीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने झूठी खबर के आरोप में मामला दर्ज किया था और सुशांत सिंह लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे और कई गलत जानकारियां भी फैला रहे थे।

प्रसार भारती के CEO का ट्विटर हैंडल भी होल्ड कर दिया गया। इस संबंध में प्रसार भारती ने ट्विटर से जवाब मांगा। सूत्रों के मुताबिक किसी भी प्रकार की कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति को देखते हुए सरकार ने ये फैसला किया।