/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/28/dailynews-1640697602.jpg)
इंडस्ट्री की लगातार बदलती डिमांड और एडवांस होती टेक्नोलॉजी ने कई ऐसी नौकरियां मार्केट में पैदा की हैं जो आपको रईस लोगों की कैटेगरी में शुमार कर देंगी। यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही कुछ नौकरियां, जिनकी 2022 में अच्छी डिमांड रहेगी। इन फील्ड्स के बेशुमार अवसर, अच्छे पैकेज से भरे रहने की पूरी संभावना है।
1. सिस्टम एनालिस्ट (System Analyst)
इसे आप बिजनेस टेक्नोलॉजी एनालिस्ट भी कह सकते हैं। इन आईटी प्रोफेशनल्स की विशेषज्ञता एनालाइजिंग, डिजाइनिंग और इंफोर्मेशन सिस्टम को लागू करने में होती है। ये कंपनी में सिक्योरिटी ऑडिट भी करते हैं। आमतौर पर इनकी सैलरी 14 से 16 लाख सालाना तक हो सकती है।
2. ब्लॉकचेन इंजीनियर (Blockchain Engineer )
ब्लॉकचेन इंजीनियर ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की मदद से आर्किटेक्चर व सॉल्यूशन विकसित कर उसे लागू करने में निपुणता हासिल करते हैं। ये लोग असल में डाटा सर्विस कंपनी या टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग कंपनी के लिए एक डिजिटल ब्लॉकचेक तैयार करते हैं। इनकी औसत सैलरी 15 लाख सालाना होती है।
3. प्रोडक्ट मैनेजर (Product Manager)
किसी उत्पाद को बेहतर बनाने के लिए कस्टमर की जरूरत को समझना होता है। यह प्रोडक्ट मैनेजर की काम होता है। प्रोडक्ट मैनेजर बिजनेस स्ट्रेटजी बनाते हैं। ये लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डाटा साइंटिस्ट और प्रोडक्ट साइंटिस्ट्स के साथ कॉर्डिनेट भी करते हैं। इनकी औसत सैलरी करीब 20-25 लाख सालाना होती है।
4. फुल स्टैक डेवलपर (Full Stack Developer)
ये प्रोफेशनल्स क्लाइंट और सर्वर सॉफ्टवेयर दोनों बना सकते हैं। ये लोग फ्रंट एंड व बैकेंड दोनों पर काम करते हैं। इन्हें ब्राउजर, सर्वर, डाटाबेस प्रोग्राम करना आना चाहिए। जावास्क्रिप्ट, जेक्वेरी, एंगुलर का अच्छा ज्ञान जरूरी है। इनकी औसत सैलरी करीब 12 लाख सालाना होती है।
5. डाटा साइंटिस्ट (Data Scientist)
डाटा साइंटिस्ट एक तरह के एनालिटिकल एक्सपर्ट्स होते हैं जो अपनी स्किल्स का इस्तेमाल ट्रेड तलाशने और डाटा मैनेज दोनों में करते हैं। ये प्रोफेशनल्स कंप्यूटर साइंस, स्टैट्स, मैथ्स को एक जगह लाकर डाटा को एनालाइज करते हैं और रिजल्ट निकालते हैं। इनकी औसत सैलरी करीब 15 लाख सालाना होती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |