/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/18/01-1610964136.jpg)
कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण स्वास्थ्यकर्मियों की मांग बढ़ गई है। कई राज्यों में पहले से की कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहे स्वास्थ्य विभाग में मौजूदा कर्मी अतिरिक्त बोझ का सामना कर रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य के राजस्व एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार ने कर्मचारियों की भर्ती के लिए वित्त विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत 10 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती की जानी है।
शनिवार को जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के पांच संवर्गों में 10127 पदों को तत्काल भरने की मांग की गई है। मंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने का हरसंभव प्रयास कर रही है। जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों की कमी आड़े आ रही है। उन्होंने कहा है कि इन मुद्दों के समाधान के लिए वित्त विभाग को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इसमें जिला परिषद के तहत स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं के 10,127 पदों को भरने के लिए एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।यह भर्ती तकनीशियन, फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों के लिए होगी।
महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 8834 नए मामले सामने आए। यहां 24 घंटे में 52 मौतें हुई हैं मुंबई में कुल सक्रिय मामले 87,369 हैं। मौत का कुल आंकड़ा 12,294 हो गया है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 67,123 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 419 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले 6,47,933 हुए। 30,61,174 रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 59,970 की मौत हुई।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |