/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/02/15/01-1644906313.jpg)
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आरबीआई में भर्ती निकली है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा। कैंडिडेट्स द्वारा अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म और अन्य डॉक्यूमेंट्स को भेजने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल, 2023 तक है।
ये भी पढ़ेंः फ्री में गाय के साथ हर महीने 900 रूपये दे रही सरकार, तुरंत यहां करें आवेदन
पात्रता की बात करें तो जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो उन्हें मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए। कैंडिडेट्स के पास फार्मेसी अधिनियम 1948 के तहत रजिस्टर्ड मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा की न्यूनतम योग्यता भी होनी चाहिए। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ भरा हुआ आवेदन फॉर्म क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भर्ती अनुभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय, शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट, मुंबई – 400001 पर 10 अप्रैल, 2023 को शाम 5 बजे तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी के लिए वरदान साबित हो सकती है सांसदी खोना, पहले सोनिया और इंदिरा भी खेल चुकी हैं जीत का ये दांव
बैंक शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू आयोजित करेगा। कैंडिडेट्स को सभी शैक्षणिक योग्यता (पीजी/डिग्री/डिप्लोमा), अलग अलग बैंक की डिस्पेंसरियों से रेजिडेंस की दूरी, पीएसबी/ पीएसयू/ सरकारी संगठन/ आरबीआई आदि के साथ अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |