नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने 13 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली है। NYKS वालंटियर्स भर्ती 2021-22 के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट nyks.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबक नेशनल यूथ कोर प्रोजेक्ट्स के लिए कुल 13206 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत-  05 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 20 फरवरी 2021
इंटरव्यू की तारीख- 25 फरवरी से 05 मार्च 2021 तक
परिणाम जारी होने की तारीख- 15 मार्च 2021

योग्यता और आयु सीमा
नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से लेकर 29 वर्ष तक की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गिनती 1 अप्रैल 2021 तक के आधार पर की जाएगी।

वेतनमान
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 5000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

मानदंड
नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा निकाली गई 13 हजार भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार को इंटरव्यू की जानकारी ईमेल या मैसेज के द्वारा दी जाएगी।