/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/11/dailynews-1628680892.jpg)
NEET PG 2021 एग्जाम के एडमिट कार्ड आज जारी हो रहे हैं। यह परीक्षा 11 सितंबर को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET PG 2021 के लिए कुल 1 लाख 74 हजार 886 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि 18 अप्रैल 2021 से पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड रिवाइज्ड एग्जाम डेट के लिए मान्य नहीं हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 6 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट से नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
NEET PG 2021 एडमिट कार्ड जानिए कैसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें।
अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन अनिवार्य
NEET PG एडमिट कार्ड 2021 को लेकर जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि, "उम्मीदवारों को टेस्ट सेंटर्स पर व्यक्तिगत रूप से एक प्रोटेक्टिव फेस शील्ड, फेस मास्क और सैनिटाइज़र पाउच प्रदान किया जाएगा। NBEMS परीक्षा के संचालन के दौरान हर समय कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। " उम्मीदवारों को NBE की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एडमिट कार्ड पर दिए गए स्थान पर अपनी लेट्सट पासपोर्ट साइज की तस्वीर चिपकानी होगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |