
मेघालय पुलिस केंद्रीय भर्ती बोर्ड ने मेघालय पुलिस 2019-20 भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी पीईटी (PET) परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मेघालय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in है।
मेघायल पुलिस भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित होगी। पीईटी परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत होगा। पीईटी परीक्षा 5 अप्रैल से लेकर 2 जून तक मावियॉन्ग और शिलांग में होगी। 19 अप्रैल से लेकर 4 जून तक सेकेंड एमएलपी में गोएगरे और तुरा में होगी। अभ्यर्थी विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें मेघालय पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड
-सबसे पहले मेघालय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-मेघालय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट megpolice.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही पीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |