/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/16/a-1613450856.jpg)
दिल्ली वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड की भर्तियों के लिए होने जा रही परीक्षा के एडमिट कार्ड का नोटिस जारी किया है। वन विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट forest.delhigov.nic.in पर एडमिट कार्ड अपलोड करने के बाद नई सूचना जारी की है।
यह परीक्षा 01 मार्च 2021 से लेकर 07 मार्च 2021 तक देशभर में बने विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। वन विभाग ने बताया है कि उम्मीदवार अब 15 फरवरी की जगह 18 फरवरी 2021 (शाम 5 बजे) से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे करें डाउनलोड
दिल्ली वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है।
होम पेज पर आपको फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर और पासवर्ड भरकर सबमिट करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल लें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |