/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/13/1-1681383896.jpg)
भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह आज इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। पवन सिंह ने अपने करियर में अब तक कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। पवन अपने एक्टिंग के साथ अपने गानों को लेकर भी छाए रहते हैं।
ये भी पढ़ेंः एक ही झटके में आए भारत के त्रिपुरा के अच्छे दिन, जापान ने कर दिया इतना बड़ा ऐलान
पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इन दिनों वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह संग तलाक को लेकर काफी विवादों में हैं। पवन की दूसरी पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, अब पवन का एक वीडियो खेसारी लाल यादव की एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने पवन सिंह के साथ शेयर किया है। वीडियो में दोनों के बीच की रोमांटिक कैमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है। वीडियो में दोनों तेरे सिवा पर रोमांटिक होते दिख रहे हैं। वहीं, पवन एक्ट्रेस पर खूब प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। इसे देखकर पवन के फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः छा गई सिक्किम की बेहद खूबसूरत पुलिसवाली Eksha Kerung, मेबेलिन कंपनी ने बनाया ब्रैंड मॉडल
पवन सिंह के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पर जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। पवन देखते ही देखते काजल को पहले गले लगाते हैं, फिर बड़े ही प्यार से उनके माथे पर चूमते है। वहीं, काजल भी पवन सिंह संग पूरी तरह से कोजी होती नजर आती हैं। इनके वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका हैं। वहीं, अब तक इसे काफी लाइक्स भी मिल चुके हैं। यही नहीं, फैंस पवन और काजल की कैमिस्ट्री पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |