
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रविकिशन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गए। रविकिशन को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी के सदस्य बनाया गया।
पार्टी में शामिल होने के बार रविकिशन ने संवाददाताओं से कहा कि उनका मुख्य ध्यान विकास पर रहेगा। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी उपस्थिति थे।
Actor Ravi Kishan joins BJP in presence of party president Amit Shah pic.twitter.com/x2WAuVMZri
— ANI (@ANI_news) February 19, 2017
उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी पार्टी में आया हूं जो गरीबों के लिए सोचती है। मेरा ध्यान विकास पर होगा। दूसरों को अपमानित करने पर नहीं।' रविकिशन इससे पहले कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं और उन्होंने 2014 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।
वह जौनपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों भी काम किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |