/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/26/dailynews-1640522507.jpg)
भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh)'आज क्रिसमस सेलिब्रेट ( celebrating Christmas) कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस लुक को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करते हुए बेहद खुश लग रही हैं। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों को क्रिसमस की शुभ कामनाएं दी। एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस के बीच छाया हुआ है। फैंस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉमेंट और लाइक ,शेयर कर रहे हैं।
वीडियो में अक्षरा अपनी बालकनी में सिंगर रविकेश वत्स (Ravikesh Vatsa) के गाने पर थिरकती नजर आई हैं। अक्षरा चुलबले अंदाज में अपने एक्सप्रेशंस से कहर ढा रही हैं। इस दौरान उन्होंने रेड स्कर्ट के साथ ब्लैक टॉप कैरी किया हुआ है। वीडियो में उनका लुक बेहद इम्प्रेसिव लग रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने क्रिसमस थीम के अनुसार अपने आप को तैयार किया है। वहीं वीडियो में उनके घर का डेकोरेशन भी काफी शानदार लग रहा है।
बता दें कि अक्षरा सिंह ने साल 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’से अपना डेब्यू किया था। अभिनेत्री के साथ-साथ वो एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। हालांकि जबसे अक्षरा सिंह ने जब से 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में देखी गई हैं। तबसे वह किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। यूं कहें कि 'बिग बॉस ओटीटी' की वजह से अक्षरा की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। यही वजह है उनकी कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाया करती हैं। चंद घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर एक लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |