घर में वास्तु (vaastu) की अहम भूमिका होती है। वास्तु से घर आबाद हो सकता है तो बर्बाद भी हो सकता है। जैसे कि हम जाते हैं कि घर की घड़ी, सीढियां, अलमारी, घर का रंग, पूजा घर, मूर्तियां आदि सभी चीजों का वास्तु के हिसाब से महत्व रखती है।  इसी तरह से घर में कैलेंडर (calendar) का भी वास्तु होता है।
कैलेंडर (calendar) तारीख और तिथि के साथ घर का भी वास्तु बताता है। वास्तु (vaastu) के अनुसार एक दिशा निर्धारित है और अगर गलत दिशा में इसे लगाया गया तो इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है। अगर सही दिशा में कैलेंडर लगाया गया तो घर में सुख-शान्ति रहती है वरना बर्बाद होना तो तय है।
सही दिशा में कैलेंडर (calendar)-

  1. वास्तु के अनुसार कैलेंडर को हमेशा उतर, पूर्व या पश्चिम की दीवार पर लगाना सही रहता है।
  2. सामजिक कार्यों से जुड़े रहना चाहते है तो कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगायें।
  3. नए अवसरों को प्राप्त करने के लिए और बिज़नस में प्रोमोशन पाने के लिए कैलेंडर को उतर दिशा में लगाना चाहिए।
  4. घर में धन को बढाने के लिए और पैसे की सेविंग करने के लिए कैलेंडर को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।