/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/16/shani-1610786183.jpg)
शनिदेव सुर्य पूत्र हैं। कठोर हैं लेकिन बड़े दयालु भगवान माने जाते हैं। बताया जाता है कि अगर सच्चे मन से शनिदेव को याद किया जाता है तो शनिदेव जो भी मुसीबतें हैं उनको दूर कर देते हैं लेकिन एक शर्त पर ही शनिदेव कृपा करते हैं कि अगर साफ दिल साफ मन से किसी को नुकसान ना पहुंचाने वाले काम की मन्नत मांगते हैं तो वो तुरंत पुरी करते हैं। शनिदेव अपने भक्तों को आशीर्वाद हमेशा प्रदान करते हैं। आज शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि शनि के साथ भगवान हनुमानजी का भी दिन है। जैसे कि हम जानते हैं कि शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। यही एक ऐसे देवता हैं जो कर्मों के हिसाब से फल देते हैं और मांगी गई मुरादें पूरी करते हैं। जैसा करोगे वैसा भरोगे की कहावत को भगवान शनि पूरी करते हैं। आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सात परिक्रमा करें और शनिदेव के साथ हनुमानजी की भी पूजा करें। मछलियों को दाना जरूर डालें और चीटियों को आटा खिलाएं। शनिदेव को तेल अर्पित करें।
शनि महाराज को काला रंग बहुत ही पसंद हैं इसलिए शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। जैसे कि उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी जरूरतमंद को दान में दें। बता दें कि शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृधि होती है। अच्छी बात तो यह है कि अगर शनिवार के दिन घोड़े की नाल मिल जाए तो कीस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। यह बहुत शुभ माना जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |