करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार आने वाला है और यह त्योहार महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा खास होता है। यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व सरगी खाकर पूरे दिन निर्जला और निराहार रहकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

रात के समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पूजा कर सुहागिनों (honeymooners) पति के स्वस्थ, दीर्घायु और निरोगी होने की कामना की जाती है। महिलाएं चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि करवा चौथ को शास्त्रों में सौभाग्य वृद्धि का व्रत माना जाता है।
1. मेष (Aries)-  राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूटकर पूजा करें।

2. वृषभ (Taurus)- राशि की महिलाओं का सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।

3. मिथुन (Gemini)- करवा चौथ के दिन मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

4. कर्क (Carb)- राशि के लिए करवा चौथ के दिन शुभ रंग लाल है।

5. सिंह (Leo)- राशि वालों के लिए लाल, ऑरेंज या गोल्डन रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं।

6. कन्या (Vigro)- राशि करवा चौथ के दिन कन्या राशि की महिलाएं लाल, हरी या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें।

7. तुला (Libra)- राशि की महिलाएं लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करें।

8. वृश्चिक (Scorpio)- राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन आप महरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं।

9. धनु राशि (sagittarius)- की महिलाओं को आसमानी या पीले रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है।

10. मकर (Capricorn)- राशि वालों के लिए नीला रंग शुभ माना जाता है।

11. कुंभ (Aquarius)- राशि की महिलाएं नीले रंग या सिल्वर कलर के वस्त्र धारण कर सकती हैं।

12. मीन (Pisces)- राशि की महिलाएं पीले या गोल्डन कलर के कपड़े पहनकर पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।