/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/16/ayurveda-morning-routine-1626434774.jpg)
सुबह अपनी हथेलियों को देखने से लक्ष्मी, सरस्वती, और हरि के दर्शन होते है। जिससे धन, ज्ञान और सुख की प्राप्ति होती है। सुबह गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति के दर्शन भी शुभ माने जाते हैं। कहते हैं कि इससे व्यक्ति का दिन अच्छा जाता है।
सुहानी सुबह उठते ही आंगन में चिड़िया चहचहाती हुई दिखे तो समझे घर में खुशियां आने वाली हैं। सुबह के समय नाचता हुआ मोर देखना भी शुभ संकेत होता है। इससे घर में खुशहाली आने के साथ सुखद समाचार मिलने की संभावना रहती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |