/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/25/01-1614253065.jpg)
धनिया ना सिर्फ आपके खाने का जायका बढ़ाता है बल्कि इसके उपाय आपकी किस्मत को भी चमका सकते हैं। धनिया का प्रयोग कई चीजों के लिए किया जाता है लेकिन टोटकों में इसका प्रयोग कारगर सिद्ध होता है। आइए जानते हैं धनिया के इन टोटकों के बारे में।
- अगर कोई व्यक्ति आपके घर से चला गया है और लाख खोजने पर भी नहीं मिल रहा है तो लाल कपड़े में थोड़ा सुखा धनिया बांधकर मंदिर जाकर हनुमानजी के चरणों में रख दें। इसके बाद हनुमान चालिसा का पाठ करें और अपनी समस्या से भगवान को अवगत कराएं और प्रार्थना करें। बजरंगबली आपकी प्रार्थना जरूर सुनेंगे।
- मान्यताएं कहती हैं कि, अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ और लाख कोशिश करने के बाद भी नहीं मिल रहा है तो आप शुक्रवार के दिन एक कागज पर पैसे लेने वाले का नाम लिखें और उसमें थोड़ा सुखा धनिया रखकर पुड़िया बना दें। फिर उसे पुड़िया को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें, ध्यान रखें कि ऐसा करते वक्त कोई आपको टोके ना। इस उपाय से ना सिर्फ आपका अटका हुआ पैसा मिल जाएगा, साथ ही धन का मार्ग भी खुल जाएगा।
- घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो सुख-शांति नहीं रहती तो आप घर के पूर्व दिशा में थोड़ा सा सुखा धनिया रख दें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति का वास होगा साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेमभाव बना रहेगा।
- तंत्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की शुक्ल पक्ष की मंगलवार या गुरुवार को मिट्टी के बर्तन में थोड़ा सुखा धनिया, 21 रुपए और थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्स कर दें। इसके बाद उस बर्तन को घर के उत्तर दिशा में रख दें। जब धनिया पूरी तरह निकल आए तो उसमें से एक सिक्का लें और उसको धन वाले स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा, घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |