राहु ग्रह (Rahu) वैसे तो बहुत ही बुरा माना जाता है। लेकिन इसका शुभ प्रभाव भी होता है जो कि राशियों के लोगों शुभ फल देता है। बताया जाता है कि राहु जातक को अर्श से फर्श और फर्श से अर्श तक ले जा सकता है। राहु को विदेश यात्रा और राजनीति का कारक माना जाता है। राहु एक राशि से दूसरी राशि में संचार करते हैं। अभी मेष (Aries) राशि में गोचर करेंगे जिसका फायदा इन राशियों को होने वाला है....
मिथुन (Gemini)- इस राशि के जातकों पर राहु राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को नौकरी व व्यापार में जबरदस्त परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि की संभावना है। जो लोग मीडिया या संचार क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह गोचर शुभ रहेगा।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों को राहु शभ परिणाम देंगे। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ रगेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)- राहु गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। राहु गोचर के दौरान आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इंजीनियर, सेना, डॉक्टरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। शेयर बाजार या सट्टा मार्केट में लाभ हो सकता है।
कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों की राहु गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। यह समय अनुकूल है।