/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/20/ASTRO4-1613845508.jpg)
इस महीने में कई राशियों में ग्रह गोचर कर हैं। इनके गोचर से या राशि परिवर्तन से राशियों के लोगों को फायदा या नुकसान होता है। इसी तरह से बुध ग्रह (Budh) भी गोचर करने वाले हैं। बता दें कि बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता के कारक ग्रह कहा जाता है।
आज बुध देव ने वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध देव 29 दिसंबर 2021 तक धनु राशि में विराजमान रहेंगे। बुध के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं बुध का धनु राशि में गोचर सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है...
मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन शुभ नहीं कहा जा सकता है।
इस दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वाद- विवाद से दूर रहें।
कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
वृष राशि (Taurus)-
वृष राशि के जातकों को मिले-जुले फल की प्राप्ति होगी।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वाद- विवाद से दूर रहें।
दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
छात्रों के लिए ये समय शुभ रह सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)-
नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।
व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
इस समय हर कोई आपकी मदद के लिए तैयार रहेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |