/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/23/a-1616475411.jpg)
आज दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगु पंचांग के अनुसार हनुमान जंयती का पर्व मनाया जाएगा। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन और कर्फ्यू में लोग घर पर ही जयंती मनाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि देश में अलग-अलग दिनों में हनुमान जयंती मनाई जाती है। तमिलनाडु और केरल में दिसबंर और महाराष्ट्र में चैत्र की पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है।
इसी तरह से अधिकतर राज्यों में हनुमान जयंती अप्रैल के महीने में मनाते हैं। इस दिन हनुमान जी के साथ भगवान राम की भी पूजा की जाती है। दशमी तिथि 3 जून को 12..26 बजे से होगी है और सुबह 12.28 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस दिन हनुमान जयंती पर भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
हनुमान जी को सरसों का तेल, सिंदूर और मोतीचूर के लड्डू का खासतरह से भोग लगाया जाता है। कुछ लोग इस दिन रामायण का भी पाठ करते हैं। हनुमान जयंती पर हनुमान जी को विशेष भोग लगाएं जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के चोला भी अर्पित किया जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |