सुख-दुख जीवन के ऐसे साथी हैं जो बारी बारी से इंसान के पास आते हैं। इनसे इंसान की अच्छी परख हो जाती है और जीवन जीने की कला को सिखते हैं। जीवन में सुख और दुख की इन परिस्थितियों के लिए खुद को तैयार नहीं करते हैं।

ऐसे में जब उनपर दुख यानी कष्ट मिलते हैं तो वह दुखी हो जाते हैं। सुख औ दुख में व्यक्ति को परिस्थितियों को समझना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए। सुख दुख में व्यक्ति के पास 3 चीजों का होना बहुत ही जरूरी है।

धैर्य गुण होने से व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल दिनों को आसानी से पार कर लेता है। जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा वर्तमान बेहतर बनाने की कोशिश करते रहने चाहिए।


आत्मविश्वासी
बने रहने गुण एक सफल इंसान की पहचान हैं। जब बुरा समय आता है तो लोग साथ छोड़ देते हैं। आत्मविश्वास से व्यक्ति मु्श्किल समय को भी पार कर सकता है। आत्मविश्वासी व्यक्ति का बुरा से बुरा समय भी कुछ नहीं बिगाड़ पाता है।


ज्ञान हर समस्या का समाधान हैं। बुरे दौर में ज्ञान यानी विद्या ताकत होती है। ज्ञानी व्यक्ति निश्चित तौर पर एक दिन सफलता पाते हैं।