कई बार ऐसा होता है जब कुछ चीजें बहुत सुंदर हो या फिर बहुत ही ज्यादा अच्छी होती है तो उन पर सबकी नजर होती है। कई नजरे अच्छी होती है तो कुछ बुरी (evil eyes) भी होती है। बुरी नजरों से उन चीजों को और अपने आप को बचाने के लिए शास्त्रों में कई तरह उपय बताए गए हैं। जैसे कि.....
बांस का पौधा (bamboo plant)-
बांस के पौधा घर से बुरी नजर को दूर रखता है। ऐसा भी माना जाता है कि इसे पूर्व में लगाने से धन और सौभाग्य खिंचा चला आता है। इसे कांच के कंटेनर में रखना चाहिए और इसमें लकड़ी, अग्नि, जल, पृथ्वी और धातु ये पांचों तत्व होने चाहिए।
काली मिर्च (Black pepper)-
पांच काली मिर्च के दाने लेकर उसे अपने सिर से सात बार वार करके किसी एकांत स्थान पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक देना चाहिए। इसके बाद पांचवी काली मिर्च को ऊपर की दिशा में फेंक कर, बगैर पीछे मुड़े चुपचाप घर वापस चले आना चाहिए।
व्हाइट मोमबत्तियां (white candles)-
सफेद मोमबत्तियां भी नेगेटिव एनर्जी को काटने में कारगर होती हैं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, लेकिन इन्हें भी वास्तु के मुताबिक घर में रखना जरूरी है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में मोमबत्ती जलाने से सुख-समृद्धि आती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |