/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/14/image-1621007697.jpg)
गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 सितंबर 2021, शुक्रवार को पड़ रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की बड़े ही धीमधम से पूजा की जाती है और गंगा में उनकी मूर्ती को विसर्जित क्या जाता है। 11 दिन तक चलने वाले इस पर्व में गणेश जी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। ये पर्व खासतौर से महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में खासतौर से मनाया जाता है। लोग अपने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं और अन्नत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है।
जैसे कि हम जानते हैं कि गणेश भगवान को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। गणेश जी घर में सुख-समृद्धि और कष्टों को दूर करते हैं। क्या आप जानते हैं भगवान श्री गणेश को घर में रखने के कुछ नियम होते हैं। वास्तु के अनुसार अगर इन बातों को नजरअंदाज कर दिया जाए, तो ये अशुभ भी हो सकता है और घर बर्बादी की राह चलने लगता है।
यहां न रखें मूर्ति
गणेश भगवान की मूर्ति को घर की किसी दीवार या कौने में बिना सोचे समझे नहीं रख सकते है। क्योंकि अच्छा नहीं होता है। घर के बेडरूम में भी भगवान गणेश की मूर्ति लगाना शुभ नहीं होता। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में कलह और पति-पत्नी के बीच बेवजह तनाव बना रहता है।
नृत्य करती मूर्ति
गणेश की नृत्य करती हुई मूर्ति घर में न लाएं और न ही किसी को उपहार में दें। माना जाता है कि गणेश जी की नृत्य करती हुई मूर्ति घर में लगाने से घर में कलह-कलेश होता रहता है। वहीं, अगर किसी को गिफ्ट में दे दो तो उनके घर भी कलह-कलेश होने लगता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |