/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/03/03/image-1614768628.jpg)
फाल्गुन या फागुन अमावस्या का विशेष महत्व होता है। अमावस्या के दिन दान, स्नान और तप लाभकारी माने गए हैं। कहा जाता है कि इस दिन लोग सुख-शांति और सौभाग्य के लिए व्रत रखते हैं। इस साल फाल्गुन अमावस्या शनिवार 13 मार्च को है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दुख, दरिद्रता से मुक्ति और कार्यों में सफलता मिलती है। माना जाता है कि अमावस्या के दिन देवताओं का निवास संगम तट पर होता है। इस दिन प्रयाग संगम पर स्नान का भी विशेष महत्व है।
Phalguna Amavasya का शुभ मुहूर्त-
मार्च 12, 2021 को 15:04:32 से अमावस्या शुरू
मार्च 13, 2021 को 15:52;49 पर अमावस्या समाप्त
इस दिन क्या क्या करना चाहिए -
1. सुबह उठने के बाद दैनिक कार्यों से निवृत होकर गंगा या किसी भी पवित्र नदी में जाकर स्नान करना चाहिए।
2. फाल्गुन अमावस्या के दिन गरीबों को दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके पूर्वज खुश होंगे।
3. इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों तेल का दीया जलाएं और पीपल पेड़ का सात चक्कर भी लगाएं। ऐसा करते समय अपने पूर्वजों को याद करें।
4. फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान शिव, अग्नि देवता और ब्राह्मणों को उड़द दाल, दही और पूरी के रूप में नैवेद्यम जरूर अर्पण करें।
5. इस दिन महादेव मंदिर जाकर शिव भगवान को गाय का दूध, दही और शहद से अभिषेक करें। साथ ही काला तिल भी चढ़ाएं।
इस दिन इन बातों का रखें ध्यान-
1. इस महीने शीतल या सामान्य जल से स्नान करना चाहिए।
2. इस महीने फल का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना उत्तम होता है।
3. इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करनी चाहिए।
4. नशीली व मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |